घायल को बचाने गया खुद हुआ हादसे का शिकार
गुजरात में पोरबंदर तट के पास अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिसके बाद से चालक दल के 3 सदस्य लापता हो गए। यह हेलीकॉप्टर यहां एक टैंकर से घायल सदस्य को बचाने के लिए तैनात किया गया था, लेकिन खुद ही हादसे का शिकार हो गया।
तटरक्षक बल ने कहा कि पोरबंदर से लगभग 45 किलोमीटर दूर मोटर टैंकर हरि लीला पर सवार ‘गंभीर रूप से घायल चालक दल’ को निकालने के लिए रात 11 बजे एक अल्ट्रा लाइट हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया था। आईसीजी ने कहा कि चार चालक दल के सदस्यों वाले हेलीकॉप्टर को ‘मुश्किल इमरजेंसी लैंडिंग’ करनी पड़ी और ऑपरेशन के दौरान समुद्र में गिर गया।
तटरक्षक बल ने कहा, “एक चालक को बचा लिया गया है और बाकी तीन की तलाश जारी है। विमान का मलबा मिल गया है।’ इसने कहा कि बचाव प्रयासों के लिए चार जहाज और दो विमान तैनात किए गए हैं।
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....