News webfastnews
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवकाश के लिए प्रदेश सरकार ने तारीख में बदलाव किया है। इस बार 25 नवंबर यानि मंगलवार को अवकाश रहेगा।गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस की छुट्टी पूर्व में 24 नवंबर 2025 को तय की गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) कर दिया गया है।
सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से रविवार देर रात इसके आदेश जारी किए गए है। आदेश में कहा कि, उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक विज्ञप्ति संख्या-1958/xxxi (15) G/24-74 (सा0)/2016, दिनांक 30 दिसम्बर, 2024 के द्वारा अनुलग्नक-2 के कमांक 4 पर अंकित गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस दिनांक 24 नवम्बर, 2025 (सोमवार) हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस हेतु दिनांक 24 नवम्बर, 2025 (सोमवार) के स्थान पर दिनांक 25 नवम्बर, 2025 (मंगलवार) को प्रदेश के शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक शासकीय/अशासकीय कार्यालयों / शैक्षणिक प्रतिष्ठानों (उत्तराखण्ड सचिवालय / विधानसभा और जिन कार्यालयों में 05 दिवसीय साप्ताहिक कार्यदिवस लागू है।
को छोड़कर) में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।नए आदेश के अनुसार, उत्तराखंड के सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल 24 नवंबर को खुले रहेंगे और 25 नवंबर को बंद रहेंगे।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...