Haldwani: तांत्रिक क्रिया की आड़ में 11 वर्षीय मासूम की हत्या, पड़ोसी हिरासत में
हल्द्वानी न्यूज़- गौलापार क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम अमित मौर्या की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस को छह दिन बाद बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मासूम का सिर और हाथ बरामद कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान की आशंका जताई जा रही है।घटना बीते सोमवार की है, जब अमित घर के पास कोल्ड ड्रिंक लेने निकला था और अचानक लापता हो गया। अगले दिन खेतों के पास एक कट्टे में उसका धड़ मिला, लेकिन सिर और हाथ गायब थे। इस वीभत्स वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजन व स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया और लगातार खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या मासूम के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के पीछे तांत्रिक क्रिया से जुड़े कारणों का जिक्र किया है। इसी आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मासूम का सिर और हाथ बरामद किए। हालांकि, पुलिस इस पहलू की गहन जांच कर रही है और आज मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....