नीले ड्रम में छुपाई गई 250 पाउच अवैध शराब बरामद, दो भाई फरार, गुंडा एक्ट में होगी कार्यवाही

हल्द्वानी न्यूज़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत मुखानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इस दौरान आरोपी दो भाई मौके से फरार हो गए।

 

 

 

 

 

एसएसपी मीणा ने अपराध गोष्ठी में सभी थाना, चौकी एवं SOG प्रभारी को नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने थाना क्षेत्र कंजर बस्ती, पीपल के पेड़ के पास और कलावती बैंकट हॉल फतेहपुर गुजरौड़ा में रेड की।

 

 

 

 

 

पुलिस टीम ने दबिश के दौरान घर के बाहर चारपाई के नीचे जमीन में गाड़े गए नीले प्लास्टिक ड्रम से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशा तस्करों ने शराब छुपाने का नया शातिराना तरीका अपनाया था।

 

 

 

 

 

फरार आरोपी:

 

 

1. अरुण आर्या पुत्र हरीश राम

 

2. करण आर्या पुत्र हरीश राम

 

 

 

दोनों आरोपी दीवार कूदकर आम के बगीचे की ओर फरार हो गए। इनके खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है, जिसमें कई आबकारी एक्ट के मुकदमे दर्ज पाए गए।

 

 

 

 

 

आपराधिक इतिहास:

 

करण आर्या के खिलाफ FIR संख्या 198/22, 230/24 धारा 60(1) Ex Act

 

अरुण आर्या के खिलाफ FIR संख्या 56/24, 162/22, 188/21 व 90/16 धारा 60 आबकारी अधिनियम

 

 

 

 

 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है और इनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

पुलिस टीम:

उ०नि० नरेंद्र कुमार, उ०नि० अविनाश मोर्य, अ०उ0नि सूरज सिंह, कानि० पूरन सिंह, कानि० सीपी परविंदर राणा, कानि० सुरेश देवड़ी।

 

 

 

 

 

पुलिस का संदेश:

➡ नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

➡ अपराधियों की नई चालाकियों का पुलिस पर्दाफाश कर कड़ी कार्रवाई करेगी।

➡ आमजन से अपील है कि नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और सूचना साझा करें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

4 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

8 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago