haldwani: 5500 की रिश्वत लेने पर पटवारी को 3 साल की सजा
हल्द्वानी अदालत ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) को 5500 रुपये की रिश्वत bribe लेने के मामले में तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। वर्ष 2018 में विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा था।
सितारगंज के ग्राम मैनाझुंडी निवासी तरसेम सिंह ने विजिलेंस कार्यालय हल्द्वानी में 27 अप्रैल 2018 को यह शिकायत की थी। बताया था राजस्व उप निरीक्षक राम सिंह उसके आय प्रमाण पत्र के आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के एवज में 5500 रुपये रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस निरीक्षक पंकज कुमार उप्रेती के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। शिकायतकर्ता को आय प्रमाण पत्र जारी होने के बाद ट्रैप टीम ने 1 मई 2018 को राजस्व उप निरीक्षक राम सिंह को तरसेम सिंह से साढ़े पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। केस दर्ज होने के बाद यह मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण, हल्द्वानी की अदालत में चला। ट्रायल के दौरान अभियोजन अधिकारी दीपा रानी ने अदालत में 11 गवाह परीक्षित कराए। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी राम सिंह को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार देकर 14 मई को सजा सुनाई
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....