हल्द्वानी से एक हैरान करने वाली ख़बर आयी हैं। यहाँ लड़की के पूर्व बॉयफ्रेंड ने शादी से ठीक पहले लड़की की प्राइवेट तस्वीरों को होने वाले पति को भेज दिया। युवती की अप्रैल में सगाई के बाद घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। सोमवार को यानी आज बारात आनी थी लेकिन बायफ्रेंड की छोटी और अनैतिक मानसिकता के कारण युवती ही नहीं दोनों परिवारों को शर्मसार होना पड़ा हैं।
वहीँ लड़की के होने वाले पति ने अश्लील फोटो देखकर शादी से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है।
हल्द्वानी में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में वह रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में कोटद्वार का अखिलेश देवरानी भी नौकरी करता था। इस बीच दोनों की दोस्ती हो गई। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसकी प्राइवेट फोटो व वीडियो बनायी थी। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। उसके घर वालों ने रिश्ता रानीखेत में रहने वाले युवक से करा दिया।
16 अप्रैल को सगाई हो गई। अखिलेश उसके होने वाले पति को गलत मैसेज भेजने लगा। तब अखिलेश ने अपनी गलती मानते हुए माफीनामा दिया था। युवती का कहना है कि 12 जून यानी आज शादी होनी थी। छह जून को अभिषेक ने उसके होने वाले पति व जेठ को फेसबुक में अभिषेक शर्मा नाम की आइडी बनाकर उसकी प्राइवेट फोटो भेज दिये।जिसके बाद होने वाले पति ने यही फोटो उसे वाट्सएप में भेजकर शादी से मना कर दिया। वहीं अखिलेश से कारण पूछा तो उसने गालीगलौज कर फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। उसका रिश्ता टूटने के साथ ही स्वजन की बदनामी हुई है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....