Latest news webfastnews
सड़क पर विवाद के बाद सास को मारा चाकू
हल्द्वानी। रामपुर रोड जीतपुर नेगी में जवाई ने अपनी सास को चाकू से गोद दिया। बताया जा रहा है कि किसी बात की लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने सड़क पर सास को चाकू से गोद दिया। लहूलुहान हालत में महिला सड़क पर गिरी। दौरान हो हल्ला गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वही ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल तक पहुंचाया है। सूचना पुलिस को दी गई।जानकारी के अनुसार रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी अर्जुन ने अपनी बहन की सास गंगा को आज दोपहर चाकू से गोद दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया है। सास की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहा उनका उपचार चल रहा है। दोनों परिवार यूपी के बहेड़ी देवरानिया के निवासी है। सूचना पर टीपी नगर प्रभारी दीपक बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....