हल्द्वानी। यहाँ एक बड़े हादसे की ख़बर सामने आई हैं। मंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत तीन पानी के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही टेंपो चालक भी जख्मी हुआ है। टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
मंडी चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि शेर अली नाम का व्यक्ति काठगोदाम में पत्नी शबाना संग बद्रीपुरा क्षेत्र में किराये पर रहता है। शेर अली नैनीताल रोड पर आटो मैकेनिक का काम करता है। शनिवार को वह बरेली से परिवार संग हल्द्वानी को निकला। लालकुआं से सभी टेंपो में बैठकर आ रहे थे।
जानकारी अनुसार तीनपानी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे टैंपो पलट गया। हादसे में शेर अली और शबाना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां शबाना की मौत हो गई जबकि पति शेरअली का इलाज चल रहा है।
फिलहाल पुलिस वाहन और आरोपित चालक की तलाश में जुटी है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....