यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोपी को जमानत

हल्द्वानी: देश के जाने-माने हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को कोर्ट ने जमानत दे दी हैं. बताया जा रहा कि पकड़ा गया आरोपी 1 माह से हल्द्वानी जेल में बंद हैं.हल्द्वानी के रामपुर रोड के रहने वाले जाने-माने यूट्यूबर सौरभ जोशी से इस साल 17 नवंबर को पत्र भेजकर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 2 करोड रुपए के रंगदारी मांगी गई थी रंगदारी नहीं देने पर परिवार के किसी सदस्य को जान से मारने की धमकी दी गई थी जहां पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए घटना का खुलासा करते हुए.19 नवंबर को बदायूं निवासी अरुण को गिरफ्तार किया था.आरोपी तब से वह जेल में है.अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने कोर्ट के सामने तमाम तथ्य पेश किए.कहा कि आरोपी का न तो कोई आपराधिक इतिहास है और न ही यह स्पष्ट है कि उक्त पत्र उसने ही लिखा है इसके आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी अखिलेश कुमार ने अरुण को सोमवार को जमानत दे दी.देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरव जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली थी.रंगदारी ना देने पर सौरव जोशी के परिवार के सदस्‍यों को जान से मारने की धमकी दी गई थी.आपको बता दें कि 25 साल के सौरव जोशी हर महीने अपने यूट्यूब चैनल से लाखों रुपये कमाते हैं.उनके 21 मिलियन सब्‍सक्राइबर्स हैं. उन्‍होंने आर्ट से जुड़ा चैनल बनाया और 2017 में पहला वीडियो अपलोड किया फिर यह सिलसिला जारी रहा.

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

8 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

21 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago