डाक विभाग में हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाने वाली युवती की नियुक्ति पर रोक

हल्द्वानी में डाक विभाग में हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाने का एक और मामला सामने आया हैं। पिछले वर्ष हुई ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की भर्ती में लालकुआं की युवती चयनित हुई थी। युवती की हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी होने की आशंका होने के चलते विभाग ने नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। संबंधित बोर्ड से जानकारी लेने पर मामले का खुलासा हुआ।वर्ष 2024 जून में हुई ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में लालकुआं की एक युवती का चयन देवलचौड़ के शाखा डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर पद पर हुआ था। इसे नवंबर में ड्यूटी ज्वाइंन करनी थी। डाक विभाग ने जब दस्तावेजों की जांच की तो युवती की हाईस्कूल की मार्कशीट डीजी लॉकर में दिखाई नहीं दी। मार्कशीट फर्जी होने की आशंका के चलते विभाग ने नियुक्ति पर रोक लगाई थी। युवती ने बिहार ओपन बोर्ड की मार्कशीट लगाई थी।इस पर विभाग ने संबंधित बोर्ड को मार्कशीट जांचने के लिए भेजी। कुछ समय पूर्व विभाग को जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें मॉर्कशीट फर्जी पाई गई। इस पर डाक विभाग ने चयनित अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया।सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश पांडे ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र की आशंका के चलते नियुक्ति पर रोक लगाई थी। कुछ दिन पूर्व बोर्ड से मिली रिपोर्ट के बाद मार्कशीट फर्जी मिली। युवती के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago