हल्द्वानी: गोबर गैस टैंक की सफाई करने गए दंपती की दम घुटने से मौत

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गोबर गैस टैंक की सफाई करने गए दंपती की दम घुटने से मौत हो गई है। दपंती मूलरूप से बदायूं जिले के रजऊ कस्बा के रहने वाले थे। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मुखानी के आदर्श नगर निवासी जगदीश जोशी की बिठूरिया नंबर फेस एक में गोशाला है। जहां पर मटरू लाल उम्र 40 वर्ष काम करता था और परिवार के साथ यहीं पर रहता था। जगदीश के अनुसार, रविवार की सुबह उन्होंने टैंकर मांगकर गोमूत्र का टैंक साफ करवाया। टैंक में थोड़ा गोमूत्र बच गया था। जिसे साफ करने के लिए मटरू उतर गया। दम घुटने से वह टैंक के अंदर बेहोश हो गया।उसकी पत्नी रानी उम्र 35 वर्ष उन्हें बचाने के लिए टैंक में गई। दम घुटने से वह भी बेहोश हो गई। दोनों को बमुश्किल टैंक से बाहर निकाला गया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि निजी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

18 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago