दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर साइबर ठगों ने मांगे साठ हजार की फिरौती

साइबर ठग और साइबर क्रिमिनल दिनोदिन ठगी के नए-नए खौफनाक हथकंडे बनाने लगे हैं। इस बार इन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत गोनिया को इसका शिकार बनाने की कोशिश की।

‘हेलो, नमस्ते सर। आपके बेटे ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। 16 साल की लड़की होटल के कमरे में बेहोश पड़ी है। समझौता करना है तो 60 हजार रुपये दे दो, वरना आपके बेटे को जेल भिजवा देंगे। जल्द गूगल पे नंबर लिख लो।’ यह फोन सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत गोनिया के पास पहुंचा। साइबर अपराधी ठगी का नया तरीका अपना रहे हैं।

उसका कहना था कि उनके बेटे ने तीन लोगों के साथ मिलकर एक युवती से दुष्कर्म किया है। अगर बेटे को बचाना चाहते हैं तो 60 हजार रुपये गूगल पे पर डाल दें। हेमंत ने सूझबूझ का परिचय दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। साथ ही रुपये ट्रांसफर नहीं किए। यह पहला मामला है जब ठग दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर ठगी कर रहे हैं।

दुष्कर्म केस में फ़साने का नया मामला सामने आया है। सोमवार को मल्ला गोरखपुर तिकोनिया निवासी हेमंत गोनिया का बेटा घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। इसी बीच उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने नमस्ते कहने के बाद उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

उसका कहना था कि उनके बेटे ने तीन लोगों के साथ मिलकर एक युवती से दुष्कर्म किया है। अगर बेटे को बचाना चाहते हैं तो 60 हजार रुपये गूगल पे पर डाल दें। हेमंत ने सूझबूझ का परिचय दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। साथ ही रुपये ट्रांसफर नहीं किए। यह पहला मामला है जब ठग दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर ठगी कर रहे हैं।

हेमंत गोनिया ने चतुराई से उसे पूरी बातें कर चतुराई से मिलकर हेमंत गोनिया उनके पुत्र वंश गोनिया ने दो मोबाइल से रिकॉर्डिंग की है साइबर क्राइम में भी कॉल की गई लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया, कट जा रहा था।

सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा पुलिस को इन नंबरों को ट्रेस कर इन लोगों को पकड़ना चाहिए वह लोगों को ठग रहे हैं आज हम भी ठगी का शिकार हो जाते यह साइबर ठग भोले भाले लोगों को इसी तरह ठगा करते हैं कई लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

4 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago