Categories: सबसे FAST

आचार संहिता के उल्लंघन पर रोडवेज और दुग्ध संघ को नोटिस

हल्द्वानी: आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन टीम लगातार सख्ती बरत रही है। आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर दो नोटिस जारी किए गए हैं, इसके अलावा चोरगलिया चेक पोस्ट से ₹1 लाख की नकद राशि बरामद की गई है, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर डिपो उत्तर प्रदेश रोडवेज को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया गया है ,दूसरा नोटिस प्रबंधक नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड को जारी किया गया है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश परिवहन की सभी बसों से सीएम और पीएम की तस्वीरें न हटाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए चुनाव अधिकारियों को उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। साहू ने कहा कि आज तिकोनिया चौराहे के पास बस नंबर up 21AN 22009 पर भी पीएम और सीएम की फोटो लगाकर प्रचार किया जा रहा है, जिससे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

वर्तमान में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, परन्तु सोशल नेटवर्किंग साईट “फेसबुक” पर दुग्ध संघ, नैनीताल उत्तराखंड के नाम से संचालित पेज पर राजनैतिक सामग्री/फोटोग्राफ प्रसारित किये जा रहे हैं, जो कि प्रथम दृष्टया यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। यह प्रतीत होता है। 

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

3 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

22 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago