डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में अब इलाज होगा महंगा
हल्द्वानी के सबसे बड़े अस्पताल डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में अब इलाज करना महंगा होने वाला है, आने वाले एक सप्ताह के अंदर अस्पताल में पर्ची बनाने से लेकर प्राइवेट वार्ड, आईपीडी, एम्बुलेंस समेत पैथोलॉजी जांच की दरों में भी वृद्धि होने वाली है, जानकारी के मुताबिक अब सुशीला तिवारी अस्पताल में पंजीकरण पर्चा चार गुना तक महंगा हो जाएगा, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी में भी कुछ जांचों की कीमत 10 से 30% तक बढ़ सकती है इन सभी व्यवस्थाओं को लागू करने में अभी कुछ दिन का समय लगेगा, और इस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन काम कर रहा है, राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में एक समान यूजर चार्ज लागू करने के बाद यह निर्णय लिया जा रहा है।अभी तक जो पर्चा ₹5 में बनता था अब वह ₹20 तक में बनेगा, प्राइवेट वार्ड 650 से बढ़कर ₹1000 प्राइवेट सेमी डीलक्स 350 से बढ़कर ₹1000 तक हो जाएगा, एंबुलेंस का किराया भी बढ़ाया जा रहा है।
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....