हल्द्वानी। बेतालघाट क्षेत्र के गैरखाल गांव निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट और ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा बड़ौन के तोक बसोटिया निवासी तुलसी देवी के शव आज बरामद हो गए। दोनों अलग-अलग स्थानों पर बरसाती गदेरों में बह गए थे। बुधवार रात डोलकोट गधेरे में बहे वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट सरल और मिलनसार स्वभाव के धनी माने जाते थे। काफी खोजबीन के बाद आज उनका शव SDRF टीम ने ढूंढ निकाला। वहीं, तुलसी देवी का शव भी बुधवार से लगातार चल रहे रेस्क्यू अभियान के बाद आज गौला नदी में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के समीप बरामद हुआ। SDRF की टीम ने दिन-रात अभियान चलाकर दोनों शवों को खोज निकाला। इस दुखद हादसे से दोनों क्षेत्रों में शोक की लहर है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....