Haldwani गोकुलधाम की महिला पर फाँवड़े से हमला, ग्रामीणों ने हमलावर को दबोचा

बिंदुखत्ता के गोकुलधाम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक अचानक घर में घुसा और पूजा कर रही महिला पर फावड़े से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण तुरंत जुटे और साहस दिखाते हुए हमलावर को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार गोकुलधाम कॉलोनी निवासी कमला जीना अपने घर में पूजा कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक छत के रास्ते उनके घर में घुस आया और फावड़े से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और चीखने-चिल्लाने लगीं।आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुँचे और समझदारी दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए हल्द्वानी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुट गई है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

16 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago