थम नहीं रहा गुलदार का आतंक, 7 साल के बच्चे को बनाया निवाला
कल देर रात हल्द्वानी वानप्रभाग रेंज में एक गुलदार ने निर्मला कान्वेंट के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक 7 साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया है। बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था, इस दौरान घात लगाकर बैठा गुलदार बच्चे को उठा ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी, बहुत देर तक बच्चे की तलाश की गई और आज तड़के सुबह बच्चों की बॉडी जंगल के पास मिली है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही सूचना मिलने पर एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार बच्चे के घर भी गए और परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए है। फिलहाल वन विभाग अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगी और आसपास गस्त की जाएगी।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…