Haldwani बेटी के विवाह का कर्ज़ न चुका पाने से आहत युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हल्द्वानी। लालकुआँ निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला के पश्चिमी राजीवनगर बंगाली कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय स्थानीय पेपर मिल के ठेकेदारी श्रमिक जीवन दास ने गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे अपने ही घर के एंगल में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। सूचना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ प्रेमलता शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया, मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने शव का पंचनामा भरवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, इस दौरान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने मृतक के परिजनों को काफी देर तक समझाया, जिनका रो-रो कर बुरा हाल था।

पता चला है कि मृतक 42 वर्षीय जीवन दास ने कुछ समय पूर्व अपनी बड़ी बेटी का पड़ोस में ही विवाह किया था, विवाह के दौरान वह बुरी तरह कर्ज में डूब गया था, इसके बाद से लोग उसे कर्ज वापसी के लिए परेशान कर रहे थे, बेटी के विवाह का कर्ज़ न चुका पाने से आहत जीवन दास ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी सप्तमी दास का रो-रो कर बुरा हाल है।उसका कहना है कि उसकी पांच पुत्रियां हैं, जिसमें से केवल एक पुत्री का विवाह हुआ है, अब वह बिना पति के अपने परिवार का भरण पोषण किस प्रकार करेंगी उसकी समझ में नहीं आ रहा है। सप्तमी भी बार-बार अपने पति के साथ जाने की जिद कर रही है, मृतका की पत्नी द्वारा जोर-जोर से रोने के चलते अस्पताल का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago