गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का भंडाफोड़, 2 पिकअप वाहन पकड़े गए, 4 गिरफ्तार

दिनांक 24.04.2025 को थाना तल्लीताल पुलिस ने गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी करते 02 पिकअप वाहन में पकड़े गए, 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा जानकारी दी गई कि मुखबिर की सूचना पर ज्ञात हुआ है कि दो पिकअप वाहन, जिनमें इंडेन कमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हैं, मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रहे हैं, जिनका प्रयोग अवैध रूप से कालाबाजारी हेतु किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर डांट चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दो पिकअप वाहन क्रमांक –1. UK04CC17482. UK04CC1896को रोका गया। जांच करने पर दोनों वाहनों में क्रमशः 30 (23 भरे, 7 खाली) एवं 28 (17 भरे, 11 खाली) कमर्शियल इंडेन गैस सिलेंडर पाए गए।

वाहन चालक व सहायक क्रमशः- सूरज सिंह पुत्र संग्राम सिंह, निवासी अमृत रसोई, तल्लीताल तथा अशोक बिष्ट पुत्र जय लाल निवासी गाड़ी पड़ाव, मल्लीताल, हितेश चंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी ओक पार्क, मल्लीताल, गणेश बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट, निवासी रॉयल होटल कंपाउंड, मल्लीताल उक्त सभी व्यक्ति वैध कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे एवं सिलेंडरों के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध रूप से की जा रही थी। अभियुक्तों को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम-1- Asi सुनील कुमार2- का0 अमित कुमार

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: Haldwani

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

9 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

22 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago