हल्द्वानी: घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, 18 सिलेंडर बरामद :: Haldwani: Illegal refilling of domestic gas cylinders busted, 18 cylinders recovered
हल्द्वानी (नैनीताल)महिला सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार सायं हल्द्वानी नगर के बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया।
जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर चली इस संयुक्त छापेमारी में उपजिलाधिकारी राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह व पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।अधिकारियों ने मौके से 18 घरेलू एलपीजी सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक मोटर, रिफिलिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए। यह रिफिलिंग एक स्थानीय प्रतिष्ठान में की जा रही थी, जहां घरेलू सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार की अवैध गतिविधियां न केवल जन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं, बल्कि यह आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एक दंडनीय अपराध भी है। इस संबंध में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”उन्होंने आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को तत्काल देने की अपील भी की, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे, राजस्व उप निरीक्षक नीरज चौहान सहित नगर निगम, राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही।
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....