हल्द्वानी: चलती ट्रेन से महिला का पैर फिसला , पुलिस की तत्परता से रुका बड़ा हादसा

हल्द्वानी में एक बहादुर पुलिस जवान की तत्परता से बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां के काठगोदाम रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से पैर फिसलने से महिला गिरने लगी वैसे ही मौके पर पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली।

बुधवार को ट्रेन संख्या 15044, लखनऊ एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए समय 11:15 बजे रवाना हुई थी, जिसमें एक महिला आनंदी देवी अपने परिचितों को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन काठगोदाम में आई थी।जब उक्त गाड़ी ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चली तो उक्त महिला के ट्रेन से नीचे उतरने के दौरान अचानक पैर फिसल गया तथा खिड़की के पास लगे हैंडल को पकड़कर उक्त महिला के पांव चलती ट्रेन में नीचे की ओर लटक गए, तथा वह प्लेटफार्म पर रगड़ते हुए जा रही थी, सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त हेड हेडकांस्टेबल 6 जीआरपी अनिल कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला का हाथ पड़कर अपनी जान की परवाह न करते हुए चलती ट्रेन से बाहर खींच लिया।जिस कारण उक्त महिला की जान बच गई।

साथ ही उसके साथ आए परिजनों ने आनंदी देवी की जान बचाने के लिए हेड कांस्टेबल अनिल कुमार टम्टा एवं उत्तराखंड पुलिस की बहुत प्रशंसा की गई, मौके पर मौजूद अन्य यात्रीगणों द्वारा भी हेड कांस्टेबल के इस कार्य की अत्यंत प्रशंसा की गई।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

4 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago