पेट्रोल व माचिस के साथ आत्मदाह की धमकी देते हुए छात्र महाविद्यालय की छत पर जा चढ़े

हल्द्वानी: लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में भाजपा के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP से छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत पर बैठे, धरने पर आत्मदाह की भी दे डाली चेतावनी

विभिन्न मांगों को लेकर आंदेलन कर रहे लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दुचौड़ के छात्र, विद्यालय की छत पर जा चढ़े हैं। दावा किया जा रहा है कि वे अपने साथ पेट्रोल की केन भी ले गए हैं। इस बीच छात्र संघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा ने हाथ में पेट्रोल लेकर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली।छात्र बिना सिलेबस पूरा कराए बगैर परीक्षा की तैयारी से नाराज हैं। छत पर छात्रों के डेरे की सूचना पर महाविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। आंदोलनरत छात्रों से वार्ता की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही परेशानियों से भी नाराज बताए जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पीजी महाविद्यालय वर्षों से 15 कमरों में ही चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है और छात्रों से वार्ता की जा रही है।छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा का कहना है कि ग्रामीण महाविद्यालय में छात्र गरीब परिवार से आते हैं और महाविद्यालय में आकर महाविद्यालय में छात्रों का सिलेबस पूरा न होने से बाहर ट्यूशन लगाने पर मजबूर होते हैं, जिससे छात्रों व छात्रों के परिवारों का होता है शोषण।उन्होंने कहा कि छात्रों के शोषण को बंद नहीं किया तो वे आत्मदाह करेंगे। आत्मदाह की धमकी से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

6 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago