स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में युवक के खिलाफ मामला दर्ज़

लालकुआं। स्कूल की छुट्टी के बाद घर को लौट रही नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, बिंदुखत्ता क्षेत्र के एक स्कूल से छुट्टी के बाद गौला नदी के पार एक वन गांव में आठवीं की नाबालिक छात्रा के साथ गांव के ही एक शादीशुदा युवक द्वारा जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, पुलिस ने पीड़िता छात्रा की चिकित्सकीय जांच करने के साथ-साथ मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली में पहुंचे गौला नदी के पार एक वन गांव में निवास करने वाले परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी बिंदुखत्ता के एक सरकारी विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है, आज स्कूल की छुट्टी के बाद दो अन्य साथी छात्राओं के साथ घर को जा रही थी, जैसे ही वह गौला नदी के पार पहुंची तभी पीछे से मोटरसाइकिल द्वारा आए उनके गांव में ही निवास करने वाले एक युवक ने उनसे कहा कि वह उन्हें गांव में छोड़ देगा, युवक की बातों में आकर तीनों छात्राएं मोटरसाइकिल में बैठ गई, गांव पहुंचने पर दो छात्रात्रों का घर पहले पढ़ता था जिन्हें उसने उतार दिया और तीसरी छात्रा को वह घर पहुंचाने के बजाय जंगल की ओर को ले गया, जहां उसके साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म कर दिया, बदहवास हालत में घर पहुंची यात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन लालकुआं कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर कोतवाली लालकुआं में देर शाम दी गई, जिसके बाद पुलिस ने छात्रा की चिकित्सकीय जांच करने के लिए उसे हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया, तथा मामले में आईपीसी की धारा 376 323 504 506 और तीन चार पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है, तथा आरोपी शादीशुदा होने के साथ-साथ दो बच्चों का पिता है, जबकि पीड़िता नाबालिक छात्रा है, उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

3 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की आर्थिक राहत

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…

2 days ago