Haldwani: पांच छोटे सो रहें बच्चों के सामने माँ ने फंदा लगाकर दी जान :: Haldwani: Mother committed suicide by hanging herself in front of her five sleeping children
हल्द्वानी कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। जिस कमरे में उसने फंदा लगाया उसमें उसके पांच छोटे बच्चे भी सो रहे थे और उसका भाई भी। देर रात जब उसका पति और महिला का दूसरा भाई आया तो फंदे से लटकती हुआ शव देख उनके होश उड़ गए। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।राजपुरा वार्ड नंबर 13 के रहने वाले जगजीवन राम की शादी शांति 35 वर्ष के साथ हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं। सभी छोटे हैं। पुलिस के अनुसार महिला का मंगलवार को अपने पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद महिला ने अचानक से जान देने का निर्णय ले लिया।परिवार के लोगों के अनुसार उसने घर के कमरे में ही बल्ली से लटककर खुदकुशी कर ली। जिस कमरे में यह घटना हुई उसमें पांचों छोटे बच्चे भी सो रहे थे और उसका भाई भी कमरे में ही था। उधर देर रात जब उसका पति और भाई लौटे तो फंदा से शांति को लटका देख वह परेशान हो गए। पड़ोस के लोग भी मौके पर आ गए। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....