रिटायर्ड अधिकारी ने मासूम बच्ची से की दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

मुखानी थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी ने मुंह काला करा लिया। उसने पड़ोस में रहने वाली महज 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म को कोशिश की। टॉफी देकर उसे अपने घर बुलाया और अश्लीलता करने लगा। मामले का खुलासा हुआ अफसर घर से फरार हो गया। बच्ची की मां की तहरीर पर मुखनी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।एक महिला अपनी आठ साल की बेटी के साथ मुखानी क्षेत्र में किराए के घर में रहती है। उसका पति फौैज में है और बच्ची एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। किराए के मकान के बगल में सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त गोपाल भोजक (65 वर्ष) रहते हैं। रविवार को स्कूल की छुट्टी थी। मां घर में काम कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले गोपाल भोजक ने उनकी आठ साल की बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने कमरे में ले गया।कमरे में वह बच्ची केे साथ अश्लील हरकत करने लगे। इस दौरान मां ने अपनी बेटी को आवाज लगाई। आवाज सुनकर भोजक ने उनकी बेटी को छोड़ दिया। बेटी रोते हुए बाहर आई और पूरी घटना मां को बताई।मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के ​खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

28 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 hour ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

9 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago