Haldwani चाबी गिरी हुई मिली और स्कूटी का शौक पूरा करने को कर ली चोरी
स्कूटी चलाने का शौक दो नाबालिगों को इतना भारी पड़ा कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा। हालांकि, समय रहते सीसीटीवी फुटेज से मामला सुलझ गया और वाहन मालिक की सहमति के बाद पुलिस ने किशोरों को परिजनों के हवाले कर दिया। मामला रविवार का है जब मल्लीताल निवासी प्रियांशु ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि बीडी पांडे अस्पताल के पीछे से उनकी स्कूटी चोरी हो गई है। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक किशोर स्कूटी को मल्लीताल खेल मैदान की ओर ले जाता हुआ नजर आया।
तफ्तीश में सामने आया कि स्कूटी चोरी की इस घटना में दो 14 वर्षीय किशोर शामिल थे। पुलिस पूछताछ में किशोरों ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें सड़क पर एक चाबी गिरी हुई मिली थी। स्कूटी चलाने की इच्छा के चलते उन्होंने बीडी पांडे अस्पताल के पास खड़ी स्कूटी पर वह चाबी आजमाई, जो चल निकली। इसके बाद दोनों ने एक परिचित की मदद से खुद को वाहन का मालिक बताकर स्कूटी को खेल मैदान तक मंगा लिया।किशोरों ने दो दिन तक स्कूटी चलाई और फिर उसे मैदान के किनारे पार्क कर दिया। पुलिस ने वाहन को बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया है।
कोतवाल हेमचंद्र पंत ने बताया कि वाहन स्वामी ने बच्चों द्वारा हुए नुकसान की भरपाई की शर्त पर उन्हें माफ कर दिया। पुलिस ने दोनों किशोरों की काउंसलिंग कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर नजर रखें और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दें ताकि वे भविष्य में किसी गंभीर मुसीबत में न पड़ें।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....