राजस्व निरीक्षक 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

राजस्व निरीक्षक 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार लोगों के खिलाफ विजिलेंस की कार्यवाही लगातार जारी है। आज शनिवार को एक बार फिर विजिलेंस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल का बताया जाता है। जहां “राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा, जनपद पौड़ी गढवाल को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया।शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर की गयी शिकायत जो पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में, आज दिनांक 5/10/24 को पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व उप निरीक्षक कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15000 रू0 (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह पेण्डुल, जनपद पौड़ी गढवाल से सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी। यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

19 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago