कुमाऊं आयुक्त के आश्वासन पर बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार को 10 दिन के लिए किया स्थगित

कुमाऊं आयुक्त के आश्वासन पर बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार को 10 दिन के लिए किया स्थगित

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर तहसील परिसर हल्द्वानी में सोमवार को कुमाऊं मंडल की सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एकजुट हुए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, जिला बार एसोसिएशन अल्मोडा के सचिव दीप चंद्र जोशी, जिला बार एसोसिएशन उधम सिंह नगर के अध्यक्ष दिवाकर पांडे, रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन तिवारी, काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चौबे, बाजपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश पांडे, जसपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुन्दर पाल सिंह, नैनीताल बार एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल, पूर्व सचिव दीपक रूपाली, मंजू कोटलिया, हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर पंत, उपाध्यक्ष सुनील पुंडीर, सचिव मोहन सिंह बिष्ट, आदित्य शर्मा, योगेंद्र पाठक, पूर्व सचिव विनीत परिहार, राजन मेहरा पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा, हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पांडे, अर्जुन रौतेला के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल से आए अधिवक्तओं ने प्रतिभाग किया।आमसभा में तहसील यूनियन कालाढूंगी से प्रदीप बुधलाकोटी, कृष्णजी चन्द्र जोशी, तहसील यूनियन लालकुआं से पूनम अधिकारी, तहसील यूनियन धारी से पंकज कुमार, प्रीतम सिंह बिष्ट, तहसील संघ हल्द्वानी से बलवंत नेगी सुनील पंत योगेश पांडे त्रिलोचन बालम सिंह बसेड़ा राम सिंह कुंवर ने भी प्रतिभाग किया।आमसभा का संचालन संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट पूर्व अध्यक्ष हल्द्वानी बार एसोसिएशन ने किया। तहसील परिसर,हल्द्वानी से बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉक्टर महेंद्र सिंह पाल, सदस्य सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा, सदस्य हरि सिंह नेगी, प्रभात चौधरी व नन्दन सिंह कन्याल के नेतृत्व में आयुक्त कुमाऊं के हल्द्वानी स्थित शिविर कार्यालय को कूच किया और आयुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया।आयुक्त ने आश्वासन दिया कि समाधान के लिए माननीय मुख्यमंत्री को अवगत किया जाएगा तथा शीघ्र मुख्यमंत्री के साथ वार्ता हेतु भी प्रयास किए जाएंगे। आयुक्त के आश्वासन पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने समस्त अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं आदि से कार्य बहिष्कार 10 दिन के लिए स्थगित करने का आग्रह किया। जिस पर वर्तमान कार्य बहिष्कार को 10 दिन के लिए स्थगित किया जाता है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 hour ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

19 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago