हल्द्वानी के मण्डी क्षेत्र में लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम देने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
तीनपानी के पास पकड़े गए
पुलिस के अनुसार बीते हफ्ते 27 अगस्त को चालक संतोष बेलवाल पुत्र पूरन चंद्र निवासी धारी, नैनीताल से मारपीट कर बदमाशों ने तीन हजार की नगदी के अलावा मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया गया। इस आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को तीनपानी रेलवे क्रासिंग के पास से दबोच लिया।
दो आरोपी नाबालिग
पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। जबकि इनका सरगना फरमान अली उर्फ मोंटी पुत्र वाहिद अली है। तीनों लूटे गए मोबाइल फोन बेचने की फिराक में थे। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने पिकप चालक के अलावा तीन अन्य लोगों से लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कांबोज, -हेड कांस्टेबल इसरार नवी, कांस्टेबल अरुण राठौर, ललित मेहरा, फिरोज शामिल रहे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....