28 लाख रूपये और बीवी के ज़ेवर शेयर मार्केट में गवाने के बाद चोर बना आर्मी सेवानिवृत्त कर्मी, गिरफ्तार
चैन स्नैचिंग मामले में SSP NAINITAL का कड़ा रुख, शहर में महिलाओं से हुई चैन स्नेचिंग की घटनाओं में लिप्त चढ़ा मुखानी पुलिस के हत्थे
घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर निकला आर्मी से सेवानिवृत्त कर्मी, लूटी गई 02 चैन के साथ एक चोरी की स्कूटी भी बरामद
दिनांक घटना -03/8/2024 व 28/08/2024 थाना मुखानी क्षेत्रान्तर्गत दयाल बिहार व प्रगति बिहार भगवानपुर में एक स्कूटी सवार द्वारा पता पूछने के बहाने बुर्जुग महिलाओं से चैन छीनने की घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर अभियोग FIR 153/24,धारा 304 BSNदिनांक 3/9/24 तथा FIR 159/24, धारा 304 BSNदिनांक 13/9/24 पंजीकृत किया गया।उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल द्वारा* सभी पुलिस अधि0/कर्मचारियों को अलर्ट कर ऐसे अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु पुलिस टर्म का गठन कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
आदेश के अनुपालन में प्रकाश चंद पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।उक्त टीम द्वारा दिन-रात मेहनत कर 800 सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर उक्त घटनाओ को कारित करने वाला अभियुक्त को आज दिनांक 15/9/2024 को लामाचौड चौकी के पास बसुन्धरा विहार जाने वाले मार्ग पर कालाढूंगी रोड पर एक काले रंग की स्कूटी एक्टिवा 5G के संग पकड़ लिया गया। उक्त स्कूटी के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर जानकारी लेने पर उसने बताया कि ये *स्कूटी मैने भट्ट कालोनी नवाबी रोड से चुराई* थी। उक्त स्कूटी की *डिग्गी चैक करने पर उसमें एक नम्बर प्लेट UK04T8497 बरामद* हुई।जिस सम्बन्ध में थाना हल्द्वानी में पता करने पर ज्ञात करने पर पता हुआ उक्त सम्बन्ध में थाना हाजा हल्द्वानी में चोरी का मुकदमा FIR 334/24 धारा 303(2) दिनांक 13/9/24 पंजीकृत हुआ है। पकडे गये व्यक्ति के बैग से तलाशी लेने पर उसके *बैग से 2 सोने की चैन बरामद* हुई जो उसके द्वारा दिनांक 03/8/2024 व 28/08/2024 थाना मुखानी क्षेत्रान्तर्गत दयाल बिहार व प्रगति बिहार भगवानपुर को लूटी गयी थी। *अभियुक्त की गिरफ्तारी / बरामदगी के दौरान उसके द्वारा घटना के दिन पहने हुए कपडे भी बरामद हुए।
गिरफ्तारी– भूपेन्द सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी भवानी दवानी, पोस्ट ब्गापानी मुनस्यारी पिथौरागढ हाल निवासी तल्ली बमौरी अमरावती कालौनी हल्द्वानी
-पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया वर्ष 2022 में आर्मी से रिटायर हुआ है। रिटायरमेंट में 28 लाख रूपये मिले थे जिसे शेयर मार्केट मे लगाये पैसा डूब गया। फिर अपनी बीबी के जेवर बैंक मे गिरवी रखे जो पैसे मीले उसे भी शेयर मार्केट में लगा दिये। लेकिन उसे शेयर मार्केट में लगातार नुकसान होने के कारण मेरी माली हालत बिगडने लगी। माह अप्रैल में मेरी पत्नी व बच्चे छोड कर पिथौरागढ चले गये जिसके बाद से मैं चोरी व चैन लूटने की घटना को अंजाम देने लगा।
अपराध का तरीका-अभियुक्त चैन लूटने की घटना करने से पूर्व स्कूटी चुराकर उसे कही दूर एकान्त स्थान पर खडा कर देता था तथा एक दो दिन बाद उक्त जहाँ पर टुकटुक व अन्य किसी माध्यम से आकर वहाँ से स्कूटी लेकर चैन लूटने की घटना को एंजाम देता था चूंकि अभियुक्त पहाड का रहना वाला था। इसलिए यहा बुर्जुग महिलाओं से पहाड़ी में बात करके उनका ध्यान भटकाकर चैन छीन लिया करता था।अपनी पहचान छुपाने के लिए यह सिर में बिग व मुँह में मास्क का प्रयोग करता था।
बरामदगी-1- 02 चैन सोने की करीब 4 तोला2- एक स्कूटी
पुलिस टीम –1- SO पंकज जोशी थानाध्यक्ष मुखानी2- उ0नि0 बलवन्त कम्बोज3- उ0नि0 हरजीत सिह4- उ0नि0 रजनी आर्या5- कानि0 बलवन्त सिह6- कानि0 रविन्द्र खाती7- कानि0 इसरार- CCTV एक्सपर्ट8- कानि0 धीरज सुगडा
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....