नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3,07,000 रूपये बरामद

अभी तक मामले में कुल 07 अभियुक्तों से 500 रूपये के 614 नकली नोट कुल- धनराशि 3,07,000 रूपये बरामद की जा चुकी है।

हल्द्वानी। जिले में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 500 रुपये के कुल 3.07 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। मामला तब सामने आया जब 9 अक्टूबर 2024 को लालकुआं पुलिस ने चेकिंग के दौरान शिवम वर्मा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 9,000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। शिवम वर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने 13 अक्टूबर को पुरानी नगीना कॉलोनी के एक खंडहर में छापेमारी कर आसिफ अंसारी उर्फ आशिक रजा, सय्यद मौज्जम अली और अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया। इन तीनों के पास से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 2.67 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा मामले में गहन जांच/कार्यवाही-

थाना लालकुआँ में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित शिवम वर्मा पुत्र की गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश के क्रम में श्री प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन तथा श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण* में कई टीमो का गठन किया गया।

गठित टीमो द्वारा दिनांक 13/10/2024 को पुरानी नगीना कालौनी प्राथमिक विद्यालय के खण्डहर से 03 अभियुक्तगणों 1-आसिफ अंसारी उर्फ आशिक रजा, 02- सय्यद मौज्जम अली, 03- अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से क्रमशः 500 रू0 के कुल 1,00,000/ एक लाख रू0, 138 नकली नोट कुल – 69000 उन्हत्तर हजार रू तथा 500 रू0 के 196 नकली नोट कुल – 98000 अट्ठानवे हजार रू० उपरोक्त समस्त 500 के बरामद किये गये।

उक्त अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र विशन राम निवासी विकासपुरी खैरानी लालकुआँ जिला नैनीताल उम्र- 32 वर्ष जो लगातार लापता चल रहा था को दिनांक 14/10/2024 को खैरानी जंगल से 11 नोट नकली 500 रुपया के गिरफ्तार* किया गया।

दिनांक 09/10/2024 को अभियुक्त शिवम वर्मा के गिरफ्तार होने पर उसके द्वारा शेष नकली नोटो में कुछ नोट निकलाकर विनोद कुमार को दिये गये थे जो कि विनोद द्वारा अपने चचेरे भाई को दिये गये तथा अपने जीजा विजय टम्टा को कुछ नोट जलाकर शेष नोट छिपा देने हेतु कहा गया था।

इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त विजय टम्टा पुत्र स्व० नारायण कुमार टम्टा निवासी पश्चिमी घोडानाला बिन्दुखत्ता लालकुआ उम्र- 39 वर्ष एवं संतोष कुमार पुत्र पुरन राम निवासी विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता उम्र 28 वर्ष की निशादेही पर जंगल से नोट का जला हुआ टुकडा व राख तथा 500 के 51 नकली नोट बरामद किये गये।

कार्यप्रणाली- मालदा पश्चिम बंगाल जाकर नकली नोट ले आते हैं, पूरे ग्रुप द्वारा नोट चलाकर उत्तराखण्ड, यूपी एवं अन्य राज्यों में चलाते है। अभियुक्त शिवम वर्मा द्वारा अज्ञात करन्ट एकाउन्ट खोला गया है जिसमें अन्यत्र स्थानों से भी लेन-देन किया गया है। जो सम्भवतः क्रिप्टो करेन्सी का भी मामला हो सकता है, जिसके बारे में जॉच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को 2,500 रू नकद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago