Haldwani: डाक विभाग ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वालों को दिया अंतिम नोटिस
हल्द्वानी। डाक विभाग में नियुक्त 17 बीपीएम और 26 सहायक शाखा डाकपाल (एबीपीएम) में से अब तक सिर्फ 27 अभ्यर्थियों ने ही ड्यूटी ज्वाइन की है। बाकी 11 अभी तक नहीं पहुंचे हैं। विभाग ने इन्हें अंतिम नोटिस जारी किया है। तय समय पर जवाब नहीं मिला तो इन्हें पद से हटा दिया जाएगा। इसके बाद रिक्त पदों पर भर्ती होगी। हल्द्वानी समेत जिलेभर में कुल 17 शाखा डाकपाल नियुक्त हुए थे। इनमें 12 ने ज्वाइन किया जबकि पांच ने पद अस्वीकार कर दिया। इसी तरह 33 सहायक शाखा डाकपाल में से 26 ने ही ज्वाइन किया, जबकि छह ने ज्वाइनिंग नहीं की। सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश पांडे ने बताया कि विभाग ने 11 नए अभ्यर्थियों को ज्वाइन कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....