सास-बहू, जीजा-साले कोतवाली परिसर में भीड़े, कटा चालान
हल्द्वानी। यहां कोतवाली परिसर में सास बहू और जीजा साले के बीच जमकर जूतमपैजार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की खटीमा निवासी युवक से करीब डेड़ साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद परिवार में विवाद होने लगे। बात इतनी बढ़ी कि विवाद पुलिस तक पहुंच गया। दंपति ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की। चौकी और थाने से होता हुआ मामला महिला हेल्पलाइन तक पहुंच गया।
पहली कांउसिलिंग के बाद शनिवार को दंपति को दूसरी काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। महिला के साथ उसका भाई और युवक के साथ उसकी बुजुर्ग मां थी। हेल्पलाइन में काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्ष बाहर निकल रहे थे कि तभी सास-बहु में कहासुनी हो गई। युवक ने मां को समझाने की कोशिश की, लेकिन तभी युवती ने अपने पति का मोबाइल छीनने की कोशिश की। युवक ने उसे रोका तो युवती का भाई बीच में आ गया और दोनों में मारपीट शुरू हो गई। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि दोनों लोगों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....