हल्द्वानी। बीते दिनों आयी दैवीय आपदा (तेज अंधड़ व वर्षा) से हल्द्वानी विकास खण्ड के दूरस्थ्य गांव बसानी में स्थित सरमाउण्ट पब्लिक स्कूल की चाहरदीवारी पूरी तरह से ढह गयी है। ग्रीष्म कालीन अवकाश के चलते आजकल स्कूल बंद चल रहा है। जिस कारण किसी को कोई चोट नही पहुंची है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या वनिता क्वीरा ने बताया कि तेज बारिश-अंधड़ से रात में विद्यालय की लगभग 135 फीट से अधिक लम्बी व 6 फीट ऊंची दीवार पूरी तरह ढह गयी है। जिससे स्कूल को काफी नुकशान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उक्त आपदा का निरीक्षण कर शीघ्र उचित मुआवजे की मांग की है। इस स्थिति से उन्होंने क्षेत्र के पटवारी व जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....