मूल निवास और भू कानून की मांग को लेकर तांडव रैली

हल्द्वानी में उत्तराखंड क्रांति दल ने मूल निवास और भू कानून की मांग को लेकर तांडव रैली निकाली। शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड क्रांति दल के साथ सैकड़ो लोगों ने उत्तराखंड के लोगों को उनके मूल हक सशक्त भू कानून और मूल निवास बनाए जाने को लेकर सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। यूकेडी नेताओं का कहना है कि राज्य बने 25 साल हो गए लेकिन उत्तराखंड के लोग आज भी अपने मूल अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

पहाड़ों से पलायन हो गया है बाहरी लोगों ने उत्तराखंड के पहाड़ के पहाड़ खरीद लिए हैं ऐसे में देवभूमि की अस्मिता को भी खतरा है इसलिए उत्तराखंड क्रांति दल आम लोगों की आवाज बनकर राज्य में सबसे सख्त भू कानून और उत्तराखंड के लोगों के लिए मूल निवास की मांग कर रहा है।

_____________________

_____________________

उत्तराखंड के वैभव का इसरो में चयन

श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली के पुरातन छात्र वैभव डिमरी का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में चयन हुआ है। उन्होंने 153 चयनित अभ्यर्थियों में से आठवां स्थान हासिल किया है। वैभव कक्षा 6 से 12वीं तक विद्या मंदिर में अध्ययनरत रहे हैं। वर्ष 2015 की इंटरमीडिएट परीक्षा में वह प्रदेश की मेरिट सूची में सातवें स्थान पर रहे। मेरिट सूची में स्थान लाने पर उन्हें अमर उजाला समाचारपत्र की ओर से भी सम्मानित किया गया है। वैभव डिमरी मूल रूप से जिला रुद्रप्रयाग के स्यूंड गांव के निवासी हैं।उनके पिता जगदंबा प्रसाद जीआईसी स्वीत से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता रोशनी देवी जूनियर हाईस्कूल पाटा बचणस्यूं रुद्रप्रयाग में शिक्षिका हैं। वैभव की पांचवीं तक रुद्रप्रयाग के कोटेश्बर के निकट चोपड़ा शिशु मंदिर में कक्षा पांचवी तक पढ़े। उसके बाद वह श्रीकोट श्रीनगर आ गए। जगदंबा प्रसाद ने बताया कि वैभव ने 2024 में आईआईटी धनबाद से वैभव एमटेक पासआउट हुए हैं। एमटेक करने के बाद उनका चयन बीईएल बंगलूरू में हुआ है। वैभव का चयन इसरो के लिए होने पर विद्या मंदिर श्रीकोट के प्रधानाचार्य भीमराज सिंह बिष्ट व शिक्षकों ने खुशी जताई है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

20 minutes ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

6 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

24 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago