Haldwani: सुबह स्कूल जा रही शिक्षिका पर बंदर झपटे, घायल

सोमवार सुबह स्कूल जा रही एक शिक्षिका पर बंदर झपट पड़े और उन पर अपने पैने नाखूनों से कई वार कर दिये। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें रैबीज व अन्य जरूरी टीके लगाए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह कुंज बिहार आरटीओ रोड लालपुर नायक निवासी नीलम पपनोई पत्नी प्रकाश पपनोई आज प्रातः 6:30 बजे अपने विद्यालय हेतु जा रही थी। इस बीच अचानक बंदरों के झुंड ने तीन मूर्ति के पास गोविंदपुर गरवाल में उन पर हमला कर दिया।शिक्षिका के अनुसार एक बंदर ने सामने से हमला किया, जबकि दूसरा अचानक उनकी पीठ पर कूद आया। बंदर ने उनकी गर्दन व पीठ पर कई वार किए। नाखून से गर्दन पर 1 इंच से बड़ा घाव तक कर दिया। जिसके बाद शिक्षिका को पहले सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेस भेजा गया।बेस में उन्हें रैबीज, टिटनेस व एक अन्य इंजेक्शन लगाया गया। घटना के बाद से इलाके में बंदरों को लेकर दहशत है। खास तौर पर महिलाएं व स्कूली बच्चों को बंदरों के हमले का डर सता रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन व नगर निगम से बंदरों को पकड़ यहां से दूर वन क्षेत्र में डालने की मांग की है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

9 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

14 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago