हल्द्वानी के रामपुर रोड कत्था फैक्ट्री के पास एक भयानक कैंटर और टिप्पर की भिडंत हो गई है, जिसमें टिपर चालक घायल हो गया हैं। हादसे में घायल चालक को तत्परता से अस्पताल पहुंचाया गया है।
जनकारी अनुसार रामपुर रोड में शुक्रवार रात 10:30 बजे करीब कत्था फैक्ट्री के पास वाहन संख्या यूके 04 CA 3183 और वाहन संख्या यूके 04 CB 3649 की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मुजफ्फनगार निवासी टिप्पर चालक बबलू (45) को गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया।
टीपी नगर चौकी इंचार्ज सुशील जोशी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, साथ ही हादसे के बाद सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। बताया जा रहा है कि कैंटर और टिप्पर की तेज स्पीड होने के चलते जोरदार भिड़ंत हुई है, जिससे एक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एसटीएच भर्ती करवाया है जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....