हल्द्वानी मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नहर में गिरी कार, 4 की मौत

हल्द्वानी शहर में मूसलधार बारिश ने शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस बीच एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रामपुर रोड से मंडी बाईपास को जोड़ने वाले लिंक रोड पर फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। पानी के तेज बहाव में बहती कार में सात लोग सवार थे।एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है।इस हादसे ने एक बार फिर खराब मौसम में सतर्कता बरतने की जरूरत पर जोर दिया है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और सतर्क रहें ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में अन्य दुर्घटनाओं और जलभराव की आशंका बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना से बचा जा सके।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago