ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
हल्द्वानी के बरेली रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना सुबह करीब 9:30 बजे तल्ली हल्द्वानी पेट्रोल पंप के पास हुई। हल्द्वानी की ओर से आ रही बाइक (संख्या यूके 04एई-0404) को सड़क पर मोड़ते समय ट्रक (संख्या यूके 04 सीए-6878) ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार नरेश राजपूत उम्र 19 वर्ष पुत्र चंद्रपाल ट्रक के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बाइक पर दूसरा युवक ओपी मणि भी सवार था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....