Haldwani violence: बनभूलपुरा मामले में पांच उपद्रवी गिरफ्तार, घटना में कुल पांच लोगों की मौत

बनभूलपुरा घटना में 16 अभियुक्तों को चिन्हित किया गया था, जिसमें से शनिवार को 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों की पहचान उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

गुरूवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पूर्व से ही चिह्नित स्थल से अतिक्रमण हटाये जाने, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान विरोध, पत्थराव, आगजनी की घटनायें की गयी। घटित घटना मामले में 01 नगर निगम एवं 02 पुलिस की तहरीर पर कुल-03 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।एसएसपी नैनीताल ने बढ़ाया पुलिस कर्मियों का मनोबलघटना के समय एसएसपी नैनीताल अपनी फोर्स के साथ डटे रहे, साथ ही उन्होंने फोर्स का मनोबल बढ़ाया। पुलिस की त्वरित एक्शन की वजह से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मामले में टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 05 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई है।वनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र में कर्फ्यू हटा दिया गया है अति आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सामान्य चल रही है।थाना बनभूलपुरा को सुचारू रूप संचालित किया जा चुका है, थाने पर समस्त कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई है जो गिरफ्तारी के लिए कार्य कर रही है।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना में कुल 05 लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा बेस चिकित्सालय में 07, कृष्णा चिकित्सालय में 03, सुशीला तिवारी चिकित्सालय में 03 तथा बृजलाल चिकित्सालय में 01 घायल का उपचार चल रहा है।   वहीं हल्द्वानी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बनभूलपुरा में उपद्रवियों ने जिम से लौट रहे अजय कुमार को गोली मार दी थी। जिसका उपचार साई अस्पताल में चल रहा था । आज उनका ऑपरेशन सफल रहा है। एहतियातन उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

17 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

21 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago