डॉक्टर की हाजिरी लगा रहा वार्ड बॉय,कुमाऊं कमिश्नर ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को हल्द्वानी हैडाखान मार्ग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढूंगा, सिनाड जलाशय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रौसिल के साथ ही जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जेजेएम के तहत हो रहे कार्यों और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना नहीं करने पड़े।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढूंगा में कुमाऊं कमिश्नर ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने हाजिरी और ओपीड़ी रजिस्टर चेक किया। ओपीडी रजिस्टर में पाया गया कि डॉक्टर जुलाई महीने में दो दिन आकर पूरे महीने अनुपस्थित रहे, जबकि डॉक्टर की पूरे माह की उपस्थिति हाजिरी रजिस्टर में लगी हुई थी। जानकारी लेने पर फार्मासिस्ट जगमोहन उप्रेती ने बताया कि चिकित्सक की हाजिरी वार्ड बॉय द्वारा लगाई जा रही थी, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एमओआईसी भीमताल सहित अन्य अधिकारियों को शनिवार सुबह 10 बजे कैंप कार्यालय हल्द्वानी में तलब किया है। अस्पताल में तैनात पर्यावरण मित्र की उपस्थिति भी कम दिखी। जिस पर आय़ुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की बात कही।ग्रामीणों ने बताया कि न्याय पंचायत ओखलढुंगा में 03 माह से लोगों के बिजली के बिल नहीं मिले है। साथ ही लाइनमैन को भी 08 महीने से मानदेय नहीं मिला है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। आयुक्त रावत ने मुख्य अभियंता विद्युत को क्षेत्र के पिछले 03 महीने के बिजली बिलों का ब्यौरा और अन्य जानकारी 15 दिन के भीतर देने के निर्देश दिए।कुमाऊं आयुक्त ने दीपक रावत ने हल्द्वानी से हैड़ाखान धाम तक मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क मार्ग से जुड़े ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पसोला में जेजेएम योजना के तहत क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाई गयी है,साथ ही घरों में नल भी लग गए है, लेकिन अभी पानी नहीं आ रहा है। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि पंपहाउस में फिनिशिंग का कार्य और कुछ अन्य कार्य बचे है, जिन्हे एक माह के भीतर पूरा करके पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। कुमाऊं आयुक्त ने ईई जल निगम को पसोला क्षेत्र में हर हाल में 27सितंबर तक पानी की आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

5 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

11 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

1 day ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

1 day ago

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या.....

2 days ago