अश्लील मैसेज भेजने पर महिला ने तहसील कर्मचारी को हेलमेट से पीटा

हल्द्वानी- तहसील में काम करने वाले एक पीआरडी जवान की हरकतों ने उसे सबके सामने शर्मसार कर दिया। एक महिला को अश्लील मैसेज भेजना उस कर्मचारी को भारी पड़ गया। जब महिला को इस बात का पता चला तो वह अपने परिवार के साथ तहसील पहुंच गई और कर्मचारी की तलाश करने लगी। हालांकि, कर्मचारी तहसील के बाहर ही बीच सड़क पर मिल गया, जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसे वहीं पकड़ लिया।परिजनों ने जब कर्मचारी से अश्लील मैसेज भेजने का कारण पूछा तो उसने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन परिजन उसकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद गुस्साई महिला ने आरोपी कर्मचारी को हेलमेट से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारी ने महिला के पैर पकड़कर माफी भी मांगी, लेकिन महिला का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।बीच सड़क पर तमाशा चलता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने पहले भी कर्मचारी को इस तरह के मैसेज भेजने से मना किया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आखिरकार, महिला ने खुद सबक सिखाने का फैसला किया।फिलहाल, मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है, लेकिन घटना को लेकर तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। लोग इस घटना की चर्चा कर रहे हैं और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

6 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

19 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago