सेल्फी लेते हुए महिला अचानक पहाड़ी से गिरी नीचे
सेल्फी लेने का शौक कभी-कभी इंसानों को भारी पड़ जाता है। ताजा मामला हरिद्वार के मनसा देवी क्षेत्र का है जहां सेल्फी लेते हुए एक महिला अचानक मनसा देवी की पहाड़ी से नीचे गिर गई। करीब 70 मीटर ऊंचाई से गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर से एक परिवार मनसा देवी मंदिर घूमने आया था। शनिवार सुबह परिवार में शामिल एक 28 वर्षीय महिला रेशू पत्नी प्रदीप कुमार पहाड़ी पर सेल्फी लेने लगी। सेल्फी लेते वक्त अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह 70 मीटर ऊंची पहाड़ी से नीचे गिर गई। सड़क पर महिला के गिरते ही अन्य यात्रियों शोर मचाया। इस बीच हरिद्वार पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....