वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर साइबर ठग ने लगाया लाखों का चूना

हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में एक महिला को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर साइबर ठग ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जिन फोन नंबरों, टेलीग्राम ग्रुप और बैंक खातों की जानकारी मिली है उनके बारे में पुलिस जांच करेगी। उप निरीक्षक शशि भूषण को मामले की जांच सौंपी गई है।

रुड़की कोतवाली को दुर्गा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया की पत्नी को वर्कफ्रॉम होम के नाम से एक कॉल आया था। जिसके बाद पत्नी को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया। जिसमें काफी सदस्य शामिल हुए और छह ग्रुप बने थे। वर्क फ्रॉम होम के काम भी बताए गए थे। इस बीच कुछ जरूरी कागजी कार्यवाही और शुल्क के नाम पर पैसे लिए गए। बातों में उलझा कर विभिन्न बैंक खातों में 8.20 लाख की रकम ट्रांसफर कर ली। पीड़ित के मुताबिक 1 मई और 2 मई के दिन पत्नी से ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था।

इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। साइबर ठग तक पहुंचने के लिए पुलिस साइबर सेल और बैंक की मदद से मामले की जांच पड़ताल करेगी।

An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.
swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago