बरसाती नदी में नहाने गए तीन बालकों में से एक की मौत
हरिद्वार। रोशनाबाद क्षेत्र के नवोदय नगर में बरसाती नदी में नहाने गए एक बालक की अवैध खनन के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। तीन बालक गुरुवार की शाम नहाने के लिए नवोदय नगर कॉलोनी के पीछे बहने वाली बरसाती नदी में गए थे। जबकि दो बालकों को सुरक्षित बचा लिया गया।
स्थानीय निवासियों ने पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, सिडकुल क्षेत्र की खालसा कॉलोनी निवासी तीन बालक गुरुवार की शाम नहाने के लिए नवोदय नगर कॉलोनी के पीछे बहने वाली बरसाती नदी में गए थे। जहां तीनों बालक अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने दो बालकों को बचा लिया, मगर 15 साल का प्रियांशु गड्ढे में डूब कर लापता हो गया।देर रात तक जल पुलिस के गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार सुबह बालक का शव बरामद हो गया है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…