नव हिन्दू वर्ष: 110 साल बाद बन रहा शुभ संयोग, नाव पर सवार होकर आ रही मां


नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है, जो भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करता है उसे माता का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है।

हिन्दू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है जिसमें से चैत्र माह और शारदीय नवरात्र की महत्ता सबसे अधिक है। चैत्र नवरात्र का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र बुधवार 22 मार्च 2023 से प्रारंभ हो रहे हैं जिसका समापन 30 मार्च 2023 गुरुवार को होगा। पंचांग के अनुसार इस साल मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं।  जिसे सुख-समृद्धि कारक कहा जाता है। वहीं इस साल 110 साल बाद शुभ योग बन रहा है। क्योंकि इस बार नवदुर्गा पूरे 9 दिन की रहेंगी। वहीं प्रतिपदा के दिन 5 राजयोग (नीचभंग, बुधादित्य, गजकेसरी, हंस और शश) बन रहे हैं। 

आपको बता दें कि चैत्र नवरात्र में अबकी बार पूरे नौ दिन के नवरात्र होंगे, नवरात्र के दौरान तीन सर्वार्थ सिद्धि योग 23 मार्च, 27 मार्च, 30 मार्च को होंगे, जबकि अमृत सिद्धि योग 27 और 30 मार्च को होगा। रवि योग 24 मार्च, 26 मार्च और 29 मार्च को होगा और नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के दिन गुरु पुष्य योग भी रहेगा।

नया वर्ष प्रारंभ होता है

भारत में चैत्र नवरात्र प्रतिपदा तिथि से ही नया हिंदू वर्ष प्रारंभ होता है और इसी दिन से अनल तदुपरांत पिंगल नामक संवत भी शुरू होगा। आपको बता दें कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र पर माता का वाहन नाव होगा, जो इस बात का संकेत है कि इस वर्ष वर्षा खूब रहने वाली है।  साल 2080 के नव संवत्सर को ‘पिंगल’ नाम दिया गया है।

पिंगल हिन्दू धर्मशास्त्रों में स्वीकार्य और मान्य संवत्सरों में से एक है। यह 60 संवत्सरों में 51वां संवत्सर कहा जाता है।इस संवत्सर में का असर पूरी दुनिया में दिखता है। विश्व में कहीं उत्तम तो कहीं मध्यम वर्षा के आसार होते हैं। इस संवत्सर के स्वामी इन्द्रदेव कहे जाते हैं।

हिंदू नववर्ष 2023 में 13 माह

आपको बता दें कि साल नव संवत्सर 2080 में 12 माह नहीं बल्कि कुल 13 माह होंगे क्योंकि इस साल अधिक मास लग रहे है। अधिक मास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक है। वहीं सबसे अधिक मास सावन में लग रहे हैं, इसलिए सावन माह इस बार दो महीने का होगा। 

घटस्थापना शुभ मुहूर्त

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च को सुबह 6:29 बजे से शुरू होकर सुबह 7:40 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्तों में ही नवरात्र पूजा का आरंभ किया जा सकेगा। साथ ही यदि किसी विशेष अनुष्ठान को करना है तो उसके लिए भी यही सही समय रहेगा।

जानें किस दिन मां दुर्गा के किस स्वरूप की पूजा होगी  ?

-पहला दिन 22 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां शैलपुत्री पूजा

-दूसरा दिन 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा

-तीसरा दिन 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार: मां चंद्रघंटा पूजा

-चौथा दिन 25 मार्च 2023 दिन शनिवार: मां कुष्मांडा पूजा

-पांचवां दिन 26 मार्च 2023 दिन रविवार: मां स्कंदमाता पूजा

-छठवां दिन 27 मार्च 2023 दिन सोमवार: मां कात्यायनी पूजा

-सातवं दिन 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार: मां कालरात्रि पूजा

-आठवां दिन 29 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां महागौरी

-9वां दिन 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां सिद्धिदात्री

अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रीति 

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। हमारे देश में हर एक जगह की बोली, परंपराएं और रहन-सहन का तरीका अलग-अलग है, ऐसे में त्योहारों को भी अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। इसी तरह चैत्र नवरात्र को भी अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। चैत्र नवरात्र को राम नवरात्रि के भी नाम से पुकारते हैं क्योंकि भगवान श्रीराम का जन्मदिवस चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को हुआ था इसीलिए नवरात्र को रामभक्त राम नवरात्रि भी कहते हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत में चैत्र नवरात्रि को उगादी पर्व कहा जाता है। वहीं गोवा और महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप मे चैत्र नवरात्र को मनाया जाता है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago