उत्तराखण्ड: ATM में पिन लिखना पड़ा भारी, गवाए एक लाख
हल्द्वानी : एटीएम से एक लाख रुपये निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है। तीन जून को गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी चंदन सिंह बिष्ट ने मुखानी थाने में तहरीर देकर कहा था 28 मई को जेब से उसका पर्स चोरी हो गया था। कहा कि इसके बाद एटीएम से एक लाख रुपये निकल गए। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी जहांगीर निवासी बिहारमल इज्जतनगर बरेली को पुलिस ने प्राइमरी स्कूल भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया। जहांगीर से पैन कार्ड, आधार कार्ड और एक लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक चंदन ने अपने एटीएम में पिन भी लिखा था। इससे चोर ने बैंक अकाउंट खाली कर दिया। सीओ नितिन लोहनी ने लोगों से अपील की है कि वह एटीएम कार्ड में अपना पिन नंबर न लिखें।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....