Holi 2025: जाने कब है होली, होलिका दहन की तिथि
जल्द ही पूरा देश होली (Holi 2025) के रंग में रंगने वाला है। हिंदू धर्म में होली का बहुत महत्व है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से होली मनाई जाती हैं। होली बसंत के महीने के बाद आती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका जलाई जाती है।होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जिसके बाद होली का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस साल पिछले साल की तरह ही होलिका दहन की डेट को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। ऐसे में चलिए जानते है की इस बार होलिका देहन (holika dahan kab hai) की सही डेट क्या है। साथ ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भी जान लेते है।
इस साल होलिका दहन और होली की डेट को लेकर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन है। होलिका का दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होता है। जिसके अगले दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है। ऐसे में इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि दो दिन पढ़ रही है। वैदिक पंचांग की माने इस साल 13 मार्च, 2025 की सुबह 10:25 बजे से फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरूआत हो रही है। तो वहीं 14 मार्च, 2025 को पूर्णिमा तिथि का समापन दोपहर 12:23 बजे पर हो रहा है।
ऐसे में इस साल होलिका दहन 13 मार्च(holika dahan kab hai) के दिन होगा। इस साल होलिका दहन मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:26 बजे से लेकर रात 12:30 बजे तक(holika dahan 2025 muhurat) रहेगा। होलिका दहन इसी समय किया जाएगा। होलिका के अगले दिन रंगो का त्यौहार मनाया जाता है।
उदया तिथि के अनुसार होली 14 मार्च, 2025 (Holi Kab hai 2025) को होगी। देशभर में अलग-अलग तरीकें से इस सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार को मनाया जाएगा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....