भवन निर्माण में पहाड़ी थीम का प्रयोग किया जाय- जिलाधिकारी, पर्यटन विभाग ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की बैठक

अल्मोड़ा 16 मई, 2023- पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित दीनदयाल गृह आवास (होम स्टे) ऋण योजना, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना वर्ष 2023-24 की (साक्षात्कार) बैठक जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी वन्दना की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

बैठक में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना (गैरवाहन मद) के 08 आवेदन पत्र, वाहन मद के 13 आवेदन पत्र एवं दीनदयाल गृह आवास (होम स्टे) ऋण योजना के 16 आवेदन पत्रों पर जिलाधिकारी द्वारा सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान जिलाधिकारी से चयनित सभी आवेदकों का एक-एक कर साक्षात्कार लिया और उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये आवेदनों पर गहन चर्चा की।


बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि होमस्टे योजना व गैर वाहन मद के अन्तर्गत भवन निर्माण में पहाड़ी थीम अर्थात पारंपरिक काष्ठ व पटाल शैली का प्रयोग किया जाय। इससे पहाड़ी परम्परा से देश
-विदेश के पर्यटक रूबरू हो सकेंगे व इससे उत्तराखंड को अपनी विशिष्ट पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को अपनी ओर आर्कषित करने के लिये स्थानीय उत्पादों को बढावा दिया जाय ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार मिल सके।

उन्होंने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना (गैरवाहन मद) के अन्तर्गत बनने वाले होटल/रिजार्ट में वाहन पार्किंग की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाय।
उन्होंने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी आवेदकों की पत्रावलियों को समस्त दस्तावेजों के साथ पूर्ण कर 15 जून सबंधित बैंकों को प्रेषित कर दिया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि होमस्टे योजना व गैर वाहन मद के आवेदकों की प्रोजेक्ट रिर्पोट रूरल बिजनेस इनक्यूवेटर (आरबीआई) हवालबाग को प्रेषित जाय और सभी आवेदकों की एक वार्कशॉप भी अवश्य रूप से करायी जाय। जिलाधिकारी ने संम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि वाहन मद हेतु स्वीकृत सभी आवेदकों का सड़क सुरक्षा मानकों के तहत प्रशिक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण सम्भागीय कार्यालय में किया जाय। इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी,आर0बी0आई0 बैंक के अधिकारी दिग्विजय सिंह सनवाल,डीडीएम नाबार्ड गिरीश पंत सहित अन्य विभागीय अधिकारी व आवेदक उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

3 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

4 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

8 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

12 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago