बांग्लादेश में बवाल शेख हसीना भाग कर पहुंची भारत
बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर मचे बवाल के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर भारत आ चुकी हैं। वे सेना के विमान से रवाना हुईं। खबरों के मुताबिक उनकी बहन रेहाना भी साथ हैं। वे बंगाल के रास्ते दिल्ली पहुंच गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतर गया है। उसके बाद वे लंदन, फिनलैंड या दूसरे देश जा सकती हैं।बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा, “हम अंतरिम सरकार बनाएंगे, देश को अब हम संभालेंगे। आंदोलन में जिन लोगों की हत्या की गई है, उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा।”
आरक्षण को लेकर मचा बवाल बांग्लादेश में इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब तक 300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके अलावा शहर दर शहर जल रहे हैं। शेख हसीना के दफ्तर और उनकी पार्टी अवामी लीग के कार्यालय को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिए। शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर भागने के साथ ही उनकी 15 सालों की सरकार का अंत हो गया है। अब आर्मी चीफ वकार-उज-जमां का कहना है कि सेना अंतरिम सरकार का गठन करेगी।
बांग्लादेश से निकलीं शेख हसीना अब भारत में शरण के लिए पहुंची हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में हेलिकॉप्टर से उतरी हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हुए। तोड़फोड़ और आगजनी की।राजधानी ढाका में 4 लाख लोग सड़कों पर हैं, जगह-जगह तोड़फोड़ की जा रही है।
बांग्लादेश के निर्माता कहे जाने वाले बंगबंधु शेख मुजीबर रहमान की मूर्ति भी तोड़ी गई है। उनकी मूर्ति पर कुछ लोग हथौड़ा लेकर चढ़ गए और उस पर लगातार कई वार कर तोड़ते दिखे।
शेख हसीना के दफ्तर को भी उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा पार्टी के कार्यालय को भी लोगों ने फूंक दिया है। बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर मचे बवाल के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। हिंसा इतनी ज्यादा भड़क गई है कि उपद्रवियों की भीड़ ने पीएम आवास पर ही हमला बोल दिया है। शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर भारत के लिए रवाना हुई हैं। खबर है कि वह भारत के त्रिपुरा में शरण लेंगी
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…